कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी, सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
कांवड़ यात्रा को लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए कई सेवा शिविर स्थापित किए हैं। इन शिविरों में शुद्ध शाकाहारी भोजन, पेयजल, फल, विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा और…
रोहिणी STF की कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग का सहयोगी गिरफ्तार
नई दिल्ली के रोहिणी जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कार्रवाई करते हुए नीरज बवाना गैंग के एक कथित सहयोगी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया था।…
दिल्ली पुलिस ने बिहार से दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी हत्या के मामले में दोषी था और पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। दूसरा आरोपी वर्ष 2021 से शराब तस्करी के मामले में…
गोद दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से लाखों की धोखाधड़ी
संतान की चाह रखने वाले दंपतियों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए गोद लेने की जानकारी खोज रहे लोगों से संपर्क करते थे। वे खुद को अधिकृत संस्था का प्रतिनिधि बताकर कानूनी…
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, 500 करोड़ का AI मिशन मंजूर
छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी। राज्य में 500 करोड़ रुपये की लागत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन शुरू किया जाएगा। इसके तहत डेटा लैब, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और…
एमपी-राजस्थान सीमा विवाद में फंसा करोड़ों का सोलर प्लांट, परियोजना पर लगा ब्रेक
भोपाल। मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद के कारण करोड़ों रुपये की सोलर ऊर्जा परियोजना अधर में लटक गई है। मंदसौर जिले के सुवासरा क्षेत्र में प्रस्तावित यह प्लांट भूमि स्वामित्व विवाद के चलते शुरू नहीं हो सका। निर्माण कार्य शुरू…
आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखी, महंगाई और विकास पर दिया बड़ा अपडेट
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। इस निर्णय से फिलहाल होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों तथा ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक…
शेख हसीना ने जताई बांग्लादेश लौटने की इच्छा, दिसंबर में वापसी के दिए संकेत
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना लगभग दो वर्षों बाद एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए सार्वजनिक रूप से सामने आईं। उन्होंने कहा कि वह अपने देश और लोगों से हमेशा जुड़ी रही हैं तथा अवसर मिलने पर दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की उम्मीद रखती हैं। अपने…
अकीब नबी बने जम्मू-कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर जिन्हें मिली टीम इंडिया में जगह
अकीब नबी को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। वह जम्मू-कश्मीर से टीम इंडिया तक पहुंचने वाले तीसरे क्रिकेटर बने हैं। उनसे पहले परवेज रसूल ने 2014 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, जबकि उमरान…
जूनियर एशिया कप से पहले भारत-मलेशिया हॉकी टीमों के बीच आठ मुकाबले
जूनियर एशिया कप 2026 की तैयारियों के तहत मलेशिया की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम भारत दौरे पर आठ अभ्यास मैच खेलेगी। ये मुकाबले बेंगलुरु स्थित साई नेताजी सुभाष सदर्न सेंटर में आयोजित होंगे। मलेशियाई टीम पांच मैच भारतीय जूनियर टीम और तीन मैच साई टीम के खिलाफ…