दिल्ली में डीटीसी बस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, यात्री परेशान
राजधानी दिल्ली में अपनी वेतन बढ़ोतरी और संविदा से जुड़ी मांगों को लेकर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। नंदनगरी, वजीराबाद, रोहिणी और रानीखेड़ा सहित कई प्रमुख डिपो पर ड्राइवरों और कंडक्टरों ने प्रदर्शन किया। बसों…
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा हेतु 53 नई फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन को मंजूरी
दिल्ली में यौन अपराधों और बच्चों से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए उपराज्यपाल ने 53 नई फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों (FTSC) के प्रभावी संचालन को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 427 सहायक पदों के सृजन को…
एनसीआरटी की पाठ्यपुस्तक की कविता की पंक्ति पर पटना हाईकोर्ट सख्त
एनसीईआरटी (NCERT) की पहली कक्षा की हिंदी पाठ्यपुस्तक ‘सारंगी’ में शामिल प्रसिद्ध बाल कविता ‘चंदा मामा दूर के’ में आपत्तिजनक और गलत शब्द के प्रयोग को लेकर पटना उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए…
कॉरपोरेट बैंक खाते से 12.84 करोड़ की साइबर ठगी: बैंक मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (IFSO Unit) ने हीरो फिनकॉर्प के कॉरपोरेट बैंक खाते से 12.84 करोड़ रुपये की डिजिटल धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में एक बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि…
वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार
भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट और लंबे योगदान को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से अलंकृत करने की घोषणा की गई है। मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में अपनी बहुमुखी अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अनंत नाग…
कर्नाटक के पेट्रोल पंपों पर बड़ा फर्जीवाड़ा: जांच में 768 पंपों पर पाई गई धांधली
कर्नाटक में पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को कम ईंधन देने और घटतौली करने के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। ‘मिशन निखरा’ अभियान के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमों ने राज्य भर के 805 पेट्रोल पंपों पर अचानक छापेमारी की।…
गृह मंत्रालय का कड़ा कदम: ‘शाहजाद भट्टी नेटवर्क’ आतंकी संगठन घोषित
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान से संचालित ‘शाहजाद भट्टी नेटवर्क’ (SBN) को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, यह…
देश में प्रतिबंध के बावजूद बढ़ा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार
देश में सख्त कानून लागू होने के बावजूद अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी का बाजार तेजी से पैर पसार रहा है। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, इसका अवैध कारोबार करीब 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऑनलाइन मनी गेमिंग पर कानूनी रोक से बचने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स को विदेशी…
कर्मचारियों के लिए राहत: ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह हुई
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किए गए इस संशोधन से देश भर के लगभग 51 लाख…
झीरम घाटी हत्याकांड: एनआईए कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा
छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ के काफिले पर नक्सलियों द्वारा किए गए घातक हमले में तत्कालीन प्रदेश…