Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
advtnadvt.com
advtnadvt.com
  • होम
  • विश्व
  • खेल
  • जुर्म
  • मनोरंजन
  • होम
  • विश्व
  • खेल
  • जुर्म
  • मनोरंजन
Subscribe
Close

Search

मुख्य समाचार

जेएसएससी सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों का विरोध, नौकरी को लेकर बढ़ी चिंता

By nihtdtashkt@gmail.com
August 19, 2026 1 Min Read
0

रांची। जेएसएससी सीजीएल और जेपीएससी से जुड़े हालिया फैसलों के बाद चयनित अभ्यर्थियों में अपने भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक मेहनत और संघर्ष के बाद परीक्षा पास की है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका चयन हुआ है। ऐसे में पूरी चयन प्रक्रिया पर असर पड़ने से हजारों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, जेएसएससी सीजीएल में सफल 2627 अभ्यर्थी इस स्थिति से प्रभावित हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की है जो सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। कई अभ्यर्थियों ने सरकारी नौकरी की उम्मीद में अपनी पुरानी नौकरी तक छोड़ दी थी। उनका कहना है कि यदि परीक्षा में कुछ उम्मीदवारों के खिलाफ अनियमितता के आरोप हैं, तो संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन सभी सफल अभ्यर्थियों को इसका नुकसान नहीं उठाना चाहिए।

फैसले के विरोध में मंगलवार को अभ्यर्थियों ने भारी बारिश के बीच प्रोजेक्ट भवन के सामने प्रदर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। बाद में अभ्यर्थियों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर बिरसा चौक तक मार्च निकाला।

अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले पर दोबारा विचार किया जाए और निर्दोष चयनित अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की जाए।

Author

nihtdtashkt@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

रक्षाबंधन 2026: चंद्र ग्रहण को लेकर संशय दूर, जानें राखी बांधने का शुभ समय

Next

कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — advtnadvt.com. All rights reserved.